रायपुर ट्रैफिक पर बृजमोहन का बड़ा बयान

Brijmohan's major statement on Raipur traffic

रायपुर। रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। जिसमें उन्होंने शहर के ट्रैफिक स्थिति को लेकर चिंता जाहिर की। अधिकारियों को ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए कई निर्देश भी दिए। इस बैठक का एक वीडियो सांसद ने सोशल मीडिया में शेयर किया

इस वीडियो में बृजमोहन अग्रवाल ट्रैफिक अधिकारी से कह रहे हैं कि पहले एक लोगों को एक जगह से दूसरे जगह पहुंचने में 20 मिनट लगता था अब 1-1 घंटे का समय लग रहा है। विभाग का ट्रैफिक सेंस बिल्कुल काम नहीं कर रहा है। वर्तमान में शहर की सबसे बड़ी समस्या ट्रैफिक की हैं।

आगे बृजमोहन ने कहा कि जिन एरिया में ट्रैफिक जाम होता है वहां पर के पुलिस थाने के जवान थानों से बाहर ही नहीं निकलते हैं। उन्होंने पुरानी बस्ती थाने का उदाहरण देते हुए कहा कि उस जगह पर आए दिन जाम लगा रहता है। यही हालत पंडरी में भी दिखता है। शहर के कई पेट्रोल पंप के सामने सीमेंट के बैरिकेड लगाकर बंद किया गया है। उसे कुछ दूरी पर खोलना चाहिए जिससे गाड़ियां अंदर से होकर बाहर निकल जाए।

बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि VIP रोड में राम मंदिर से लेकर एयरपोर्ट की तरफ आए दिन जाम लगा रहता है। कोई यदि एक बार सड़क में घुस गया तो वह दूसरी तरफ से निकल नहीं पाता। जिससे वह भी जाम में फंसा रहता है। उन्होंने ट्रैफिक अफसरों को सर्विस रोड में अनावश्यक बेरीकैडिंग हटाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सड़क में एक दो किलोमीटर में कट रहने से जाम की स्थिति काम निर्मित होती है। सांसद से मिले निर्देश के बाद ट्रैफिक अफसर ने मौके में जाकर जांच करने और उचित समाधान निकालने की बात कही।

Exit mobile version