ब्रेकिंग न्यूज : करंट लगने से तीन भैंसों की मौत, किसान ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Breaking News: Three buffaloes died due to electrocution, farmer filed a report

बिलासपुर: जिले के लोरमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नवाडीह में खेत के पास टूटे बिजली तार की चपेट में आने से तीन भैंसों की मौत हो गई। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत थाना लोरमी में दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम नवाडीह निवासी समर यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 मई की सुबह वह अपनी भैंसों को चराने के लिए खेत की ओर ले गया था। इसी दौरान खेत के पास टूटकर गिरे बिजली तार में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से उसकी तीनों भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। किसान ने बताया कि मृत भैंसों की कुल कीमत लगभग 70 हजार रुपये थी। घटना के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने प्रथम दृष्टया मामला धारा 325 बीएनएस के तहत दर्ज किया है।

Exit mobile version