रिपोर्टर : धनंजय चंद
पखांजुर। नक्सलियों का फिर से क्षेत्र में उत्पाद नजर आ रहा है।
बीती रात नक्सलियों ने जिओ मोबाइल टावर के जनरेटर को किया आग के हवाले।
जनरेटर और बैटरी सिस्टम जलकर खाक हो चुकी है, पी. व्ही. 94 अचिंतपुर गांव के जिओ मोबाइल टावर को बनाया निशाना।
मोबाइल टावर में आगजनी की घटना से क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा बाधित हुई। बीएसएफ एवं पुलिस बल ने बढ़ाई सर्चिंग। यह पूरी घटना छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत का है।
