लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद में भारी बवाल, भिलाई मोड़ पर पुलिस और कांग्रेसियों में झड़प, जिला अध्यक्ष सुखचंद बेसरा की अगुवाई में प्रदर्शन
नेशनल हाईवे 130 C पर सियासी पारा हाई भाजपा कार्यालय का घेराव करने जा रहे सैकड़ों कांग्रेसियों को पुलिस ने भिलाई मोड़ के पास भारी बैरिकेडिंग लगाकर रोका
बैरिकेड्स के पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबरदस्त धक्का-मुक्की की खबर है
नेशनल हेराल्ड केस में जीत से उत्साहित कांग्रेसी केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ने पर अड़े हैं
जिला अध्यक्ष और दिग्गजों की मौजूदगी में हाईवे पर चक्काजाम जैसी स्थिति बन गई है
पुलिस ने भाजपा दफ्तर की सुरक्षा के लिए भिलाई मोड़ को छावनी में तब्दील कर दिया है और कांग्रेसियों को आगे बढ़ने नहीं दिया जा रहा है