छत्तीसगढ़

ब्रेकिंग गरियाबंद: गरीबी और सिस्टम की लापरवाही का दर्दनाक नज़ारा अमलीपदर में देखने को मिला, शव ले जाने के लिए न एंबुलेंस मिली और न अस्पताल प्रबंधन से मदद

Breaking Gariaband: A painful scene of poverty and negligence of the system was seen in Amlipar, neither ambulance was available to take the dead body nor help from the hospital management

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद । गरीबी और सिस्टम की लापरवाही का दर्दनाक नज़ारा अमलीपदर में देखने को मिला। नयापारा ग्राम की 60 वर्षीय इच्छाबाई पटेल का इलाज के दौरान सरकारी अस्पताल में निधन हो गया। शव को घर ले जाने के लिए परिजनों ने एंबुलेंस और अस्पताल प्रबंधन से मदद मांगी, लेकिन किसी ने साथ नहीं दिया। निजी वाहन वालों ने भी 4 से 5 हजार तक की मांग कर गरीब परिवार की परेशानी बढ़ा दी। मजबूरन परिजनों ने खटिया पर शव रखकर पैदल ही बाजार से गुजरते हुए गांव तक ले जाकर व्यवस्था की पोल खोल दी।

Related Articles

Back to top button