ब्रेकिंग : फर्जी तरीक़े से अन्तर्जातीय विवाह का प्रोत्साहन राशि लेने वाले 13 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

गरियाबंद। जिले में फर्जी तरीक़े से अन्तर्जातीय विवाह का प्रोत्साहन राशि लेने वाले 13 लोगो के खिलाफ एफआईआर का आदेश।

2019 में हुए अन्तर्जातीयविवाह में पहले से शादीशुदा 13 लोगो ने आर्य समाज मे शादी कर गलत तरीके से लिया योजना का लाभ।

2 लाख 50 हजार रुपये मिलती है अन्तर्जातीय विवाह प्रोत्साहन राशि।

गलत दस्तावेज के सहारे कुल 32 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी।

रायपुर, दुर्ग और धमतरी जिले के लोगो ने लिया योजना का गलत तरीक़े से लाभ,जबकि जिले के लोगो को ही मिलना था योजना का लाभ।

अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय ने जांच के बाद सहायक आयुक्त को जारी किया एफआईआर जारी करने का आदेश।

Exit mobile version