रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। प्रभारी मंत्री के दौरे के बाद अवैध उत्खनन को लेकर एक्शन मोड में गरियाबंद जिला प्रशासन।
प्रभारी मंत्री के दौरे के महज 24 घंटे के अंदर दो अलग-अलग जगह पर प्रशासन ने की दो बड़ी कार्रवाई।
गरियाबंद जिले के राजिम और फिंगेश्वर ब्लाक के हथखोज और बोरिद में अवैध उत्खनन की मंशा से उतारी गई दो चैन माउंटेन मशीन को मौके पर किया सील।
गरियाबंद कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व विभाग और खनिज विभाग ने की संयुक्त कार्रवाई।
राजिम एसडीएम विशाल महाराणा और खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश के नेतृत्व में हुई कार्रवाई।
