ब्रेकिंग : तीन दंतैल हाथी ने एक दिव्यांग व्यक्ति को कुचल उतारा मौत के घाट

रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर

गरियाबंद। फिंगेश्वर वन परिक्षेत्र के सोरिद खुर्द में जंगली मशरूम तोड़ने गए दिव्यांग को पटक पटक के मार डाला हाथी, सप्ताह भर से तीन दंतेल की मौजूदगी का हाई अलर्ट जारी था।

चंदा ग्रुप से खदेड़े गए तीन हाथी धमतरी जिले के रास्ते, सप्ताह भर पहले गरियाबंद के फिंगेश्वर पहुंचे हुए थे। वन अमला तब से लगातार उसके विचरण इलाके में अलर्ट कर रहे थे, बावजूद उसके आज सोरिद खुर्द जंगल में हाथी मानव द्वंद हो गया।

फिंगेश्वर रेंजर तरुण तिवारी ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि मृतक कुमार 44 साल निवासी सोरिद खुर्द पहट 3 बजे जंगली मशरूम निकालने जंगल जा रहा था, तभी उसका सामना हांथी से हुआ। सायकल छोड़ भगाने की कोशिश किया है, सायकल से करीबन 300 मीटर दूरी पर मृतक का शव क्षत विक्षित हालत में पड़ा था। मृतक बाए पैर से दिव्यांग है, भागने की कोशिश किया होगा पर हाथी की रफ्तार से ज्यादा तेज नही भाग सका होगा। वारदात के बाद हाथी महासमुंद की ओर निकला है।

घंटना के बाद फिंगेस्वर थाना प्रभारी कमल वर्मा भी अपने बल के साथ मौके पर पहुंच शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अपने कब्जे में ले लिया।घटना के बाद ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल के सामने लग गई थी। मृतक के परिजनों को जरूरी सहायता राशि देने की तैयारी वन विभाग कर रही है।

Exit mobile version