केशकाल मंडल में हुई बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए 2 की बैठक

कोंडागांव @ रूपेंद्र कोर्राम। कोडागांव जिला के ‌ केशकाल मंडल में आज बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए 2 की आवश्यक बैठक हुई। जिसमें मंडल के शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, बूथ अध्यक्ष, व BLA-2 की समीक्षा की गई, समीक्षा उपरांत आगामी आज 2 अगस्त से 29 अगस्त तक निर्वाचन विभाग द्वारा जोड़े जा रहे नवीन मतदात्ता को जोड़े वाले अभियान के लिए सभी BLA-2 को अपने- अपने बूथ स्तर पर कार्य करने आग्रह किया गया,

इस अवसर पर आगामी किसान मोर्चा द्वारा जिला स्तर पर वर्मीकम्पोस्ट के खिलाफ किए जाने वाले धरना प्रदर्शन एवं 11 अगस्त शुक्रवार को कलेक्टर कार्यालय के घेराव में शामिल होने क्षेत्र के किसान, व कार्यकर्ताओं को आग्रह किया गया, इस अवसर पर कोंडागांव जिला के प्रभारी एवं मंडल प्रभारी महेश जैन, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेडी, प्रदेश सह संयोजक व्यवसाय प्रकोष्ठ अजय ठाकुर, प्रदेश सदस्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा भूपेश चंद्राकर,किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अंजोरी राम नेताम, व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक राजू राठी, पर्यावरण विभाग के जिला संयोजक गोरखनाथ बघेल, प्रदेश सदस्य विधि प्रकोष्ठ महेश बघेल, प्रदेश सदस्य विधि प्रकोष्ठ दुर्गेश जोशी , प्रदेश सदस्य युवा मोर्चा विजय पोया जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा वीरेंद्र बघेल, जिला कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा परशुराम सलाम, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष बोधन नेताम, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष भूपेश सिंहा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पीला बाई जैन, के अजय मिश्रा मंडल कोषाध्यक्ष सहित भाजपा कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे.

Exit mobile version