देशदेश-विदेश

बोलेरो सवार बदमाशों ने एक रात में डेढ़ दर्जन लक्जरी वाहनों के कांच तोड़कर फैलाई दहशत

मनगवां पुलिस की निष्क्रियता सामने आई गुस्साए सैकडो लोग थाना पहुंचे दर्ज कराई रिपोर्टर

रिपोर्टर : सुभाष मिश्रा

रीवा। जिले के मनगवां के मुख्य बाजार में घर के बाहर खड़ी फोर व्हीलर लग्जरी कारों सहित अन्य लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों की बीती देर रात्रि किसी अज्ञात असामाजिक तत्वों के द्वारा घरों के बाहर खड़ी कारों को पत्थर से वार करके शीशे (कांच) तोड़ दिए गये हैं, जिससे कि लगभग 2 लाख रु से अधिक का नुकसान हुआ है।

इस घटना की जानकारी सुबह सभी को लगी तो यहां हडकम्प मच गया घटना की सूचना मनगवां पुलिस को दी गई, इसके बाद सैकड़ो लोग थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट भी दर्ज कराई है बताया जाता है कि मनगवां में इन दोनों कोई भी सुरक्षित नहीं है। पुलिस का तो भय पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। इस थाने में थाना प्रभारी गोकुलानंद पांडेय के पदस्थापना के बाद कानूनी व्यवस्था पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है।

रात में पुलिस गस्त नहीं करती है बल्कि गस्त के नाम पर हाईवे में पहुंचकर ट्रकों को रोककर अवैध वसूली में जुटी रहती है। यहां पर थाना प्रभारी के संरक्षण में दिन-रात अवैध काम हो रहे हैं। तमाम गांजा शराब नशीली कफ सिरप की बिक्री का कारोबार खुलकर हो रहा है। यहां पर अवैध कारोबार की अ घोषित रुप से जिले की सबसे बडी मंडी लगने लगी है जिसका परिणाम यही है कि अपराधियों के द्वारा किस तरह के निश्चित होकर अपराधिक घटनाओं का अंजाम दे रहे हैं।

मनगवां के लोगों ने पुलिस की निष्क्रियता को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा है कि यहां के निष्क्रिय भ्रष्ट थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई होना चाहिए। सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष व भाजपा नेता जगजीवन लाल तिवारी भी इस घटना में प्रभावित हुए हैं। इनकी भी गाड़ी किसी से तोड़ दिए गए हैं आप भी थाना पहुंचकर सामूहिक रूप से रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि मनगवां थाने का थानेदार पूरी तरह से मनमानी पर उतारू हो गए हैं, इनके रहते अपराध बढ़ रहे हैं जिसका उदाहरण यही है कि एक रात में डेढ़ दर्जन वाहनों के शीशे तोड़कर अपराधियों ने यह संदेश दे दिया कि यहां पर पुलिस के ऊपर अपराधी हावी है।

पुलिस अफसर के तमाम फरमानों के बाद भी यहां पर पुलिस की रात में गस्त ना होना और दिन के साथ रात में वसूली करना पेसा बन चुका है। गुस्साए लोगों ने बड़ा विरोध किया है। यह भी बताया जा रहा है कि बदमाशों के द्वारा किए गए घटनाओं के वीडियो फोटो सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। बोलेरो वाहन से बदमाश आए हैं और ईटे पत्थर लेकर वाहनों के शीशे तोड़े हैं, कांच सीशे तोड़ने का क्रम मनगवां थाना के समीप से शुरू हुआ है और 1 किलोमीटर दूरी तक सड़क के दोनों छोर में खड़े लग्जरी कारों के कांच सीसे बदमाशों के द्वारा तोड़े गए हैं जिस तरह से बदमाशों ने बेफिक्र होकर घटना का अंजाम दिया है, इसके बाद देखने से ऐसा लग रहा है कि बदमाशों को किसी तरह से पुलिस का डर नही है। और इसीलिए आराम से लगभग 1 घंटे समय तक इस तरह की घटनाओ का अंजाम देते रहें हैं।

वहीं इस घटना की जानकारी रीवा एसपी विवेक सिंह को भी दी गई है एसपी ने मनगवां थाना प्रभारी को घटना के खुलासा किए जाने आवश्यक निर्देश जारी किया गया है।

मनगवां बंद करके पुलिस का किया जाएगा विरोध :

मनगवां के व्यापारी सहित तमाम सामाजिक संगठन के लोगों ने मनगवां थाना प्रभारी के मनमानी कार्य प्रणाली एवं बढ़ते अपराध को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए आज थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को एक अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यहां की पुलिस पूरी तरह से निष्क्रिय हो चुकी है, जिसके चलते अपराधी पुलिस पर भारी पड़ रहे हैं, लगातार अपराध बढ़ रहे हैं दिनदहाड़े लूट हो रही है गोली चल रहे हैं राहजनी हो रही है बावजूद पुलिस हाथ में हाथ रख बैठी हुई है। अभी कुछ महीनो के अंदर यहां पर थोक में लूट राहजनी चोरी के साथ गोली चलाए जाने की घटनाएं सामने आई है, बावजूद यहां पर निष्क्रिय थाना प्रभारी को पदस्थ करके रखा गया है, जिसको लेकर अब यहां की लोगों ने यह तय किया है कि यदि समय रहते थाना प्रभारी के खिलाफ कार्रवाई न की गई और अपराधी गतिविधियों को ना रोका गया नशीली कफ सिरप गांजा के मंडी को ना बंद कराया गया तो मनगवां बंद करके जन आंदोलन चलाया जाएगा।

घटना की सूचना पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को भी दी गई :

मनगवां में दर्जन भर‌से अधिक वाहनों के एक साथ शीशे तोड़ने घटना को लेकर यहां के लोगों ने मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष गिरीश गौतम को भी जानकारी देते हुए कहा है कि यहां पर लोग सुरक्षित नहीं है, लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं थाना प्रभारी की निष्क्रियता एवं मनमानी के चलते अपराधों का बोलबाला ऐसी स्थिति में व्यापारी सहित सभी लोग परेशान है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश ने घटना को गंभीरता से लेते हुए इस पर आवश्यक कार्रवाई कराई जाने के लिए बात कही हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button