रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गौ-माता के सम्मान और मवेशियों की सुरक्षा को लेकर ब्लाक कांग्रेस मैनपुर द्वारा तहसील मुख्यालय मैनपुर नगर में अनोखा विरोध प्रदर्शन कर प्रदेश के भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया गया।
सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता बिन्द्रनवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के MLA जनक ध्रुव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष संजय नेताम के नेतृत्व में गौ – सत्याग्रह के तहत रैली निकाली। रैली में सैकड़ो की संख्या में मवेशी रैली के आगे-आगे चल रहे थे और मवेशियों को हाकते हुए कांग्रेस के MLA और कांग्रेस कार्यकर्ता सीधे एसडीएम कार्यालय में घुस गए। सैकड़ो की संख्या में मवेशियों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी किया और प्रदेश के भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के दोनो नेताओ ने राज्य सरकार के खिलाफ जम कर हल्ला बोला।
