गरियाबंद में बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन, ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में उमड़ा हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम

BJP’s show of strength in Gariaband; thousands of party workers turn out for the ‘Save Democracy, End Anarchy’ march.

स्लग – लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ

गरियाबंद… गरियाबंद में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा के साथ बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया, गांधी मैदान में विशाल जनसभा के बाद बीजेपी नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकालकर कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब शामिल हुए। उनके साथ राजिम विधायक रोहित साहू सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। हाथों में नारों की अलग–अलग तख्तियां लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्य वक्ता कैबिनेट मंत्री खुशवंत साहेब ने SIR को लोकतंत्र के लिए जरूरी बताया। कहा कि देश में पहले भी 12 बार SIR की प्रक्रिया हो चुकी है, जिनमें से 10 बार कांग्रेस ने किया है, इसके बावजूद आज कांग्रेस इस मुद्दे पर जनता के बीच झूठ और भ्रम फैलाने का काम कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता से बाहर होने की बौखलाहट में कांग्रेस इस तरह की राजनीति कर रही है। मंत्री ने कहा कि देश की जनता विकास और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के साथ खड़ी है।

 

वीओ… दरअसल, गरियाबंद में बीजेपी ने ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशाल आमसभा और पदयात्रा का आयोजन किया, कार्यक्रम की शुरुआत गांधी मैदान में आयोजित जनसभा से हुई, जहां बीजेपी नेताओं ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर राजनीतिक हमला बोला। पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ता हाथों में अलग-अलग नारों से लिखी तख्तियां लेकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

 

 

Exit mobile version