विकसित भारत के लिए महत्वपूर्ण कालखंड में भाजपा का नेतृत्व युवा हाथों में: मोदी

BJP's leadership in young hands at a crucial time for a developed India: Modi

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि अगले 25 वर्ष में विकसित भारत का निर्माण होना तय है और इस महत्वपूर्ण कालखंड के प्रारंभ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का नेतृत्व नितिन नबीन जैसा युवा नेता संभाल रहा है।

श्री मोदी ने पार्टी के मुख्यालय पर आयोजित भाजपा संगठन पर्व समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसी समारोह में श्री नबीन ने पार्टी के अध्यक्ष पद का दायित्व संभाला। वह सोमवार को संगठनात्मक चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किये गये।

श्री मोदी ने कहा, “अगले 25 वर्ष भारत के लिए एक महत्वपूर्ण कालखंड है। इसमें विकसित भारत का निर्माण होना है।” उन्होंने जोर देकर कहा, “विकसित भारत का निर्माण होना तय है।” प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री नबीन एक तरह से मिलेनियल जेनरेशन के हैं और उन्होंने अपने आँखों के सामने भारत में बहुत बड़े बदलाव होते देखा है।

श्री मोदी ने कहा कि उनके लिए यह बड़ी बात नहीं है कि वह शासनाध्यक्ष कहे जाते हैं, बल्कि उनके जीवन में उनके लिए सबसे बड़े गर्व बात है कि वह भाजपा के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बीते कई महिनों से पार्टी की छोटी इकाई से लेकर अध्यक्ष के चुनाव की व्यापक प्रक्रिया शत-प्रतिशत लोकतांत्रिक तरीके से और पार्टी की संविधान की भावना के साथ संपन्न हुआ है। चुनाव प्रक्रिया के विधिपूर्वक समापन पर पार्टी ने आज संगठन पर्व का आयोजन किया।

इससे पहले श्री मोदी ने पार्टी के नये अध्यक्ष को दुनिया के सबसे बड़े राजनैतिक दल का अध्यक्ष चुने जाने के लिए बधाई दी और उनके गले में गमछा डालकर उनका स्वागत किया।

पार्टी के निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने स्वागत भाषण में कहा कि श्री नितिन नबीन मूलत: कार्यकर्ता हैं, वैचारिक पृष्ठभूमि पर परिपक्व हैं और बहुत ही छोटी उम्र में पांच बार विधायक रह चुके हैं और वर्तमान में भी विधायक हैं। उन्होंने कहा,”ऐसे नौजवान, ऊर्जावान, प्रतिभावान व्यक्तित्व ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला है।”

Exit mobile version