छत्तीसगढ़

भाजपा का काम है, “राम नाम जपना पराया माल अपना” : सीएम बघेल

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ में पहले चरण का मतदान संपन्न होने के बाद अब दूसरे चरण को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई है, प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर चुनावी सभा लेकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल तैयार करने में जुटे हुए हैं, आज सीएम भूपेश बघेल प्रदेश के अंतिम छोर पर बसे गरियाबंद जिले के बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा के देवभोग ब्लाक के झाखरपारा में पहुंचकर आम सभा को संबोधित किए, इसके बाद वे छत्तीसगढ़ के प्रयाग व धर्म नगरी राजिम पहुंचे, जहां उन्होंने एक और आमसभा को संबोधित कर कांग्रेस पर भरोसा जताने की बात जनता से कही।

गरियाबंद के बिंद्रानवागढ़ और राजिम में कांग्रेस प्रत्याशी जनक ध्रुव और अमितेश शुक्ल के पक्ष में प्रचार करने आज सीएम भूपेश बघेल झाखरपारा और राजिम पहुंचे थे, आम सभा में ग्रामीणों के बीच अपने पांच साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाई, फिर इस चुनाव लिए तैयार घोषणा पत्र को विस्तार से बता कर खूब तालियां बटोरा, सीएम ने भाजपा के महतारी वंदन योजना के लिए भराए जा रहे फार्म को लेकर भी चुटकी लिया, बोले की किसी भी योजना के लिए लागू करने हमने फार्म नही भराया, सीएम ने इस बार बिंद्रानवागढ़ और राजिम में कांग्रेस की जीत का दावा किया है, वहीं भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा का काम है, “राम नाम जपना पराया माल अपना” वहीं मीडिया द्वारा मंत्री रुद्र गुरु पर हुए हमले और रुद्र गुरु के कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल के बयान पर कहा कि ऐसी कोई बात नही है, जो भी आरोपी होंगे उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी, मुख्यमंत्री ने सरकार बनने पर महिलाओं के लिए अच्छी से अच्छी योजना लाने की बात कही है, और साथ ही इस बार फिर 75 पार का दावा किया है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button