भाजपा की पहली परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी कवर्धा और दूसरी पहुंचेगी अंबिकापुर, भाजपा का दावा मिल रहा अपार जनसमर्थन।

रायपुर। दंतेवाड़ा से प्रारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के नेतृत्व में निकली भारतीय जनता पार्टी की पहली परिवर्तन यात्रा अपने सातवें दिन राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विधानसभा से प्रारंभ होकर 104 किलोमीटर की यात्रा करते हुए कवर्धा जिले के कवर्धा विधानसभा में पहुचेगी। आज प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के खैरागढ़ विधानसभा में दोपहर 12:30 बजे व कवर्धा विधानसभा में शाम 5:00 बजे आम सभा को संबोधित करेंगे।
वहीं जशपुर से नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के नेतृत्व में निकली दूसरी परिवर्तन यात्रा के तृतीय दिवस अंबिकापुर जिला के अंबिकापुर विधानसभा में मां महामाया के दर्शन पश्चात प्रारम्भ होगी । परिवर्तन यात्रा में आज उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी सम्मिलित होंगे। तृतीय दिवस यात्रा लगभग 140 किलोमीटर का सफर तय करते हुए सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा में संपन्न होगी। आज की यात्रा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल 11:30 बजे बलरामपुर जिले के सामरी विधानसभा में ,2:00 बजे रामानुजगंज विधानसभा में व 4:30 बजे सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित करेंगे।



