भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर किया उद्घाटन

रायपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने आज राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर रायपुर संभाग प्रभारी एवं अकलतरा विधायक सौरभ सिंह, सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, जिला संगठन प्रभारी लक्ष्मी वर्मा, विधानसभा प्रभारी दीपक महस्के,जिला अध्यक्ष राजेश साहू,भागीरथी मांझी पूर्व जिला अध्यक्ष वर्तमान अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष,राजिम विधानसभा संयोजक भागवत हरित, जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू सहित राजिम विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version