पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने किया पलटवार, क्या कहा पढ़िए

गरियाबंद @ लोकेश्वर सिन्हा। राजिम विधानसभा के दौरे पर पहुँचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के बयानों पर पलटवार किया है। दीपक बैज ने आरंग के संकल्प शिविर में विशेष सत्र को लेकर बयान दिया था कि भाजपा के पास कोई एजेंडा नही है। इस बयान पर अरुण साव ने कहा कि ये क्यों परेशान हो रहे है ये समझ से परे है। लोकसभा की कार्यसूची आप के पास आएगी तो आप को पता चलेगा किस विषय पर बहस होने वाली है।

Exit mobile version