हमर प्रदेश/राजनीति
भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर 21 जून को आएंगे दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर 21 जून को रायपुर पहुंचेंगे। श्री माथुर कल 21 जून को विश्व योग दिवस के कार्यक्रम के लिए गुजराती स्कूल, देवेंद्रनगर में उपस्थित होंगे। इसके बाद केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रवास की तैयारियों को अंतिम रूप देने और कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं से चर्चा करेंगे। श्री माथुर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह की सभा में शामिल होने के बाद लौटेंगे।



