मंत्री कवासी लखमा के अभद्र भाषा को लेकर भाजपा ने किया विरोध प्रदर्शन

कांकेर @ धनंजय चंद। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आज शहर के पुराना बस स्टैंड में मंत्री कवासी लखमा के अभद्र शब्दों के विरोध में मंत्री कवासी लखमा का विरोध प्रदर्शन किया गया।

बता दे कि बीते कल मंत्री कवासी लखमा कांकेर जिले के अंतागढ़ प्रवास में रहे, जहाँ अंतागढ़ स्थित मद्रासी पारा चौक में वीरांगना रानी दुर्गावती शहिद वीर गेंदसिंह व शहिद गुंडाधुर की मूर्ति का अनावरण कार्यक्रम में पहुँचे थे। इस दौरान लोगों को संबोधित करते मंत्री कवासी लखमा ने भाजपा पर अभद्र भाषा का उपयोग करते जमकर निशाना साधा। जिसके विरोध में आज भाजपा द्वारा कांकेर शहर के पुराना बस स्टैंड में मंत्री कवासी लखमा का विरोध प्रदर्शन कर व कांकेर थाना में मंत्री कवासी लखमा के विरुद्ध एफआईआर करने ज्ञापन सौपा गया। भाजपा का कहना है कि मंत्री कवासी लखमा अपनी मर्यादा भूलकर अशब्द का प्रयोग कर रहे है। अगर उनके विरुद्ध पुलिस कार्यवाही नहीं करती है तो भाजपा सड़क की लड़ाई लड़ने को भी तैयार है।

Exit mobile version