छत्तीसगढ़

भाजपा महिला मोर्चा का विरोध प्रदर्शन, किया पुतलादहन

BJP Mahila Morcha protests, burns effigies

गरियाबंद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा गरियाबंद की जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा के नेतृत्व में आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में युवा कांग्रेस द्वारा किए गए शर्टलैस प्रदर्शन के विरोध में तिरंगा चौक में जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इसके बाद भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के इस कृत्य को शर्मनाक और राष्ट्रविरोधी बताया है। भाजपा महिला मोर्चा ने इसे अंतरराष्ट्रीय पटल पर भारत की छवि को धूमिल करने की एक सोची समझी साजिश का हिस्सा बताया है।

Related Articles

Back to top button