पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के पर्सनल असिस्टेंट (PA) की हत्या

BJP leader Suvendu Adhikari's personal assistant (PA) murdered in West Bengal

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की बुधवार रात 11.30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस के मुताबिक उनकी छाती और सिर पर गोलियां लगी हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही सुवेंदु अधिकारी भी घटनास्थल पहुंचे हैं। इस हमले में ड्राइवर समेत तीन और लोग जख्मी हुए हैं।

वारदात को सिलसिलेवार समझिए

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, चंद्रनाथ रथ स्कॉर्पियो से घर जा रहे थे। जेस्सोर रोड पर दोहारिया इलाके के पास बाइक सवार बदमाशों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया।

हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। 4 से 5 राउंड फायरिंग हुई। गोलियां रथ के सीने में लगीं।

उन्हें तुरंत पास के एक नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इस हमले में रथ के ड्राइवर और 2 लोग जख्मी हुए हैं। उनका भी इलाज जारी है।

Exit mobile version