भाजपा की जिला पदाधिकारी बैठक संपन्न, संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों पर हुई विस्तृत चर्चा
BJP district office-bearers' meeting concludes; detailed discussions held on organizational expansion and upcoming programs.

बलरामपुर/भारतीय जनता पार्टी जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की जिला पदाधिकारी बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा, बूथ सशक्तिकरण, सदस्यता अभियान, जनसंपर्क गतिविधियों तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों से संगठन के प्रत्येक दायित्व का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं और प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
बैठक में विभिन्न मंडलों की संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती एवं जनसेवा के संकल्प को दोहराते हुए सभी कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने का विश्वास व्यक्त किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष कमला राम एवं शशिकला भगत, जिला महामंत्री संजय सिंह व भानु प्रकाश दीक्षित, कोषाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, जिला प्रवक्ता दीननाथ यादव, जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक शैलेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, बिहारी पाल, शिवनाथ जायसवाल, जिला मुकेश गुप्ता, जितेंद्र श्रीवास्तव, अजय यादव, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मंगलम पांडेय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सुषमा मिंज, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष बद्री यादव, किसान मोर्चा जिला महामंत्री अश्विनी गुप्ता, रामचंद्रपुर जनपद अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह, विनय भगत सहित जिले के पदाधिकारी, मंडल प्रभारी एवं भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


