दंतेवाड़ा। भाजपा दंतेवाड़ा जिलाध्यक्ष व विधानसभा प्रत्याशी चैतराम अटामी ने विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया। अटामी ने कहा की लोकतंत्र के महापर्व में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले समस्त जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, राजनीतिक दल के कार्यकर्ता, प्रेस व मीडिया के साथीगण व मतदाताओं का वो ह्रदय से आभार व्यक्त करते है, जिनकी भूमिका से विधानसभा चुनाव 2023 दंतेवाड़ा 88 में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
भाजपा प्रत्याशी चैतराम ने विधानसभा चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न कराने जिला व पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया
