बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 11 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

रायपुर। बीजेपी ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए 195 प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। पहली लिस्ट में ही लोकसभा चुनाव के लिए प्रदेश की सभी 11 सीटों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा भी की। दो सांसद विजय बघेल और संतोष पांडेय को दोबारा मौका दिया गया है। सूची में सबसे चौंकाने वाला नाम मंत्री एवं कद्दावर नेता बृजमोहन अग्रवाल का है। 11 में तीन सीटें महिलाओं के खाते में गई हैं।

जाति समीकरण से सभी को साधने का प्रयास :

जबकि 2019 के लोकसभा चुनाव में सभी 10 सांसदों की टिकट कट गई थीं। जारी टिकट वितरण में सामाजिक और जातीय समीकरण का विशेष ध्यान रखा गया है। एसटी चार, एससी एक, तीन सामान्य और तीन ओबीसी वर्ग को टिकट दिया गया है। बता दें कि विधानसभा चुनाव जीतने के बाद 3 सांसदों ने इस्तीफा दे दिया था। इसलिए वर्तमान में भाजपा सांसदों की संख्या 6 हो गई है।

रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल।

दुर्ग से विजय बघेल।

कोरबा से सरोज पांडेय।

राजनांदगांव से संतोष पांडेय।

महासमुंद से रुपकुमारी चौधरी।

कांकेर से भोजराज नाग।

सरगुजा से चिंतामणि महाराज।

बिलासपुर से तोखन साहू।

रायगढ़ से राधेश्याम राठिया।

जांजगीर-चांपा से कमलेश जांगड़े।

बस्तर से महेश कश्यप।

Exit mobile version