सरायपाली विधानसभा में भाजपा ने की प्रत्याशी की घोषणा, सरला कोसरिया होंगी उम्मीदवार

महासमुंद @ अमिताभ पॉल। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय चुनाव समिति दिल्ली द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहला लिस्ट जारी कर दिया, जिसमे सरायपाली विधानसभा से सरला कोसरिया को उम्मीदवार बनाया गया है, वहीं लिस्ट एलान के बाद संगठन के नेता सरला के घर पहुंच रहे है, सरला कोसरिया पूर्व में जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, वर्तमान में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष है, सरायपाली विधानसभा में लंबे समय से महिला नेतृत्व की मांग की जा रही थी, ऐसे में सरला कोसरिया को टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में काफी उमंग देखी जा रही है

विगत 2018 विधानसभा चुनाव में सरायपाली विधानसभा से भाजपा से श्याम तांडी को उम्मीदवार बनाया गया जिनको 48014 वोट (30% वोट शेयर)था, जिनके विरुद्ध कांग्रेस से किस्मत लाल नंद को 100302 वोट (63% वोट शेयर) उम्मीदवार बनाया गया था, जहां कांग्रेस के किस्मत लाल नंद जीत हासिल किए थे।

Exit mobile version