उपसरपंच को लाभ देने काट दिया बिल 

Bill cleared to benefit the Deputy Sarpanch.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद 

गरियाबंद जिले के मैनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत खोखमा के पंचायत सचिव थानसिंह नायक के द्वारा अपने ही ग्राम पंचायत के चुने हुए जनप्रतिनिधि उपसरपंच के नाम पर लाखों का बिल काटकर प्रत्यक्ष रूप से लाभ देने का काम किया है और इस पूरे बिल में कई गड़बड़ियां भी देखने को मिली है आपको बता दे कि चुने हुए जनप्रतिनिधियों के नाम पर बिल फाड़कर जिस तरह से लाभ देने का मास्टर प्लान पंचायत सचिव के द्वारा किया गया जिसकी भनक लगते ही पंचायत में हड़कंप मच गया है वही इस पूरे मामले पर पंचायत सचिव थानसिंह नायक ने अपनी गलती स्वीकार की है जबकि इस पूरे गंभीर मामले पर जिला पंचायत गरियाबंद के सीईओ प्रखर चंद्राकर ने कहा है कि मामला गम्भीर है अगर ऐसा किया गया है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी ।

 

Exit mobile version