बीजादूतीर स्वयंसेवकों ने नवपदस्थ कलेक्टर का किया स्वागत

संवाददाता : रवि गांधरला

बीजापुर। जिला प्रशासन बीजापुर एवं यूनिसेफ के संयुक्त तत्वाधान मे जिले में चल रहे कार्यक्रम “बीजादूतीर” के स्वयंसेवकों द्वारा जिले के नवनियुक्त कलेक्टर अनुराग पांडेय को पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। साथ ही बीजादूतीर कार्यक्रम के विभिन्न विषयों के माध्यम से समुदाय में बाल विकास, सुरक्षित मातृत्व , स्वस्थ किशोरावस्था, पोषण में विविधता एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ विभागीय योजनाओं को लोगों तक प्रचार-प्रसार के विषय में स्वयंसेवकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यों से कलेक्टर को अवगत कराया गया।

स्वयं सेवकों द्वारा अपने क्षेत्र मे किए जाने वाले कार्यों का विवरण दिया गया तथा अपने अनुभव साझा किया गया। कलेक्टर द्वारा स्वयंसेवकों का प्रोत्साहन कर कार्यक्रम में पूर्णतः सहयोग करने का आश्वासन दिया गया, साथ ही स्वयं सेवकों के साथ मासिक बैठक “कॉफी विद कलेक्टर सर ” किए जाने के प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की गई एवं सभी स्वयंसेवकों से मिलकर क्षेत्र में बेहतर कार्य कर विकास सुनिश्चित करने के लिए सहमति दी गई।

कलेक्टर महोदय द्वारा सभी स्वयंसेवकों को उनके कार्यों के लिए बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में किए जाने वाले सभी कार्यों में सहयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

Exit mobile version