IPL : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की बड़ी जीत, राजस्थान रॉयल्स को 112 रन से हराया

जयपुर। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी ) ने राजस्थान रॉयल्स (आरआर ) को 112 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही बेंगलुरु की टीम की अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है । टीम के पास 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के बाद 12 अंक है।
आरसीबी ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। बेंगलुरु की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने 54, डू प्लेसिस ने 55, विराट कोहली ने 18, अनुज रावत ने 29 रन बनाए। राजस्थान के आसिफ और एडम जम्पा को 2-2 विकेट, संदीप शर्मा को 1 विकट मिले।
172 रन का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम 10.3 बाल में 59 रन बनाकर आल आउट हो गई। हेटमायर ने टीम के लिए सबसे अधिक 35 रन बनाए। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के वेन पार्नेल को 3 , कर्ण शर्मा को 2, माइकल ब्रेसवेल को 2, मोहम्मद सिराज को 1 और मैक्सवेल को एक विकेट मिला।
