छत्तीसगढ़

मुंगेली में 20 लाख की बड़ी चोरी का खुलासा, अंतरराज्यीय चोर गिरोह गिरफ्तार

Big theft of 20 lakhs disclosed in Mungeli, interstate gang of thieves arrested

माखन सिंह 
मुंगेली  — मुंगेली की पृथ्वी ग्रीन कॉलोनी फेस-1 में स्थित एक सूने मकान में हुई 20 लाख 14740 हजार रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस सनसनीखेज मामले में अंतरराज्यीय चोर गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह सफलता मुंगेली पुलिस कप्तान भोजराम पटेल के नेतृत्व में एक विशेष कार्रवाई के तहत मिली।
चोरी की घटना और रिपोर्ट दर्ज
27 जुलाई 2025 को प्रार्थी डॉ. आयुष राम, पिता सुनील कुमार, निवासी ग्राम बुचवाकापा जरहा गांव, में मुंगेली थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि वे पिछले एक महीने से सत्येंद्र बर्मन के मकान में किराए से रह रहे थे। 28 जुलाई की रात 8 बजे वे ड्यूटी कार्यवश अस्पताल चले गए थे, और जब अगली सुबह 8:15 बजे लौटे, तो मकान का ताला टूटा हुआ और सारा सामान बिखरा मिला।
डॉ. आयुष राम ने बताया कि अलमारी में रखे ₹24,50,000 नगद और ₹65,000 के जेवरात चोरी हो चुके थे। कुल चोरी गई राशि ₹2515000 थी। पुलिस ने मामले में अपराध क्रमांक 399/25, धारा 331 (1), 305 Bएस के तहत केस दर्ज किया।
तकनीकी जांच और आरोपी तक पहुंच
मुंगेली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज, वाहनों की मूवमेंट ट्रैकिंग, और तकनीकी विश्लेषण की मदद से लगभग 78 संदिग्ध वाहनों की लिस्ट तैयार की। वाहन मालिकों से पूछताछ और लोकेशन ट्रेसिंग के बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
रायपुर एयरपोर्ट और दिल्ली एयरपोर्ट के सीसीटीवी फुटेज की निगरानी से पता चला कि आरोपी हवाई मार्ग से भागने की फिराक में थे। इसमें संदीप सतनामी सहित दो अन्य नाबालिग भी शामिल थे।
गिरफ्तारी की कार्रवाई
पुलिस टीमों को मध्यप्रदेश और दिल्ली रवाना किया गया। ग्वालियर में घेराबंदी कर एक आरोपी सूरज कुर्रे को हिरासत में लिया गया। हालांकि, इस दौरान संदीप सतनामी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया,
मुंगेली पुलिस  कप्तान का बयान
पुलिस कप्तान भोजराम पटेल ने बताया कि, “यह कार्रवाई अत्यंत संवेदनशील थी, जिसमें टेक्निकल एनालिसिस, फिजिकल सर्विलांस और बहु-राज्यीय समन्वय का उपयोग किया गया। चोर गिरोह को पकड़ना एक बड़ी उपलब्धि है।”

Related Articles

Back to top button