बलरामपुर में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान, आरोप लगाने वाले से नहीं हो सकता समझौता

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर जिले के सामरी विधान सभा पहुंचे, जहां उन्होंने कार्यकर्ता आम जनों से भेंट मुलाकात कर आम जनों की राय ली। वही उद्बोधन के दौरान टीएस सिंहदेव ने मंच से बड़ी बात भी कह दी। उन्होंने कहा कि जहां मेरे ऊपर जान के खतरे का आरोप लगाया गया था, वहां से मैं कभी भी समझौता नहीं कर सकता। आगे क्या होगा वह पार्टी जाने, पर मेरी तरफ से वहां समझौता नहीं हो सकता ।
आपको बता दें कि पूर्व में रामानुजगंज विधानसभा के विधायक बृहस्पत सिंह ने टीएस सिंहदेव के ऊपर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। इसके बाद राजनीतिक हलचलें भी तेज हो गई थी। जहां आज एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे डिप्टी सीएम ने उद्बोधन के दौरान अपने दर्द को बयां करते हुए अपनी बात रखी और कभी भी अपने में भी समझौता नहीं करने की बात कही। साथ ही पूरे 90 विधानसभा में एक विधानसभा को अपने से पृथक करने का भी ऐलान करते हुए उन्होंने खुले मंच से ये बात कह दी।
उद्बोधन का दौर चल रहा था तभी कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक की गतिविधियों से अवगत कराया और अपनी नाराजगी व्यक्त की वही डिप्टी सीएम से सामरी विधानसभा में नए प्रत्याशी उतारने की मांग की जहां कार्यकर्ताओं की मांग को सुनने के पश्चात टीएस सिंह देव ने सारी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं को सौंपते हुए उसे विधानसभा से अपने आप को पृथक रखने का ऐलान कर दिया।वही पूरी जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं सौंप दिया।



