छत्तीसगढ़

डिप्टी सीएम विजय शर्मा का बड़ा बयान

Big statement by Deputy CM Vijay Sharma

रायपुर। रायपुर/ आज उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा द्वारा पत्रकारों से चर्चा के दौरान धान खरीदी में लापरवाही करने वालों पर सख्त रुख दिखाते हुए कहा कि निर्धारित मूल्य पर वास्तविक किसानों से धान खरीदी करने हेतु सरकार पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस कार्य के लिए शासन द्वारा ऑनलाइन माध्यम को अपना कर अधिक से अधिक पारदर्शिता एवं जवाबदेहिता सुनिश्चित करने का कार्य किया है।

किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी की अवधि को भी बढ़ाने का कार्य हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया है ताकि हर वो किसान जिसका धान निर्धारित समयावधि में नहीं विक्रय हो पाया था वह विक्रय कर सके। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करता हूँ।

शासन द्वारा नियमित रूप से धान खरीदी की मॉनिटरिंग के लिए हर स्तर पर कार्य किया गया है। इसके पश्चात भी कुछ स्थानों पर धान उपार्जन केंद्रों में लापरवाही सामने आई है। जिस पर शासन द्वारा सख्त रुख अपनाते हुए कठोर कार्रवाई की जा रही है।

पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में संग्रहण केंद्र में धान की कमी के मामले पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शासन किसानों का हित सुरक्षित करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है। इस मामले में जिस जिस अधिकारी द्वारा लापरवाही की गई है, उन सभी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही इस पर मुझे हर्ष है और इसके साथ ही जहां भी धान खरीदी , संग्रहण केंद्रों को लेकर लापरवाही सामने आई है, उन पर कठोर से कठोर कार्रवाई के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी से भी आग्रह करूँगा। इन्होंने कहा शासन के लिए किसान हित सर्वोपरि है। लोगों के हित सुनिश्चित करने के लिए यह सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति के साथ कार्य कर रही है।

Related Articles

Back to top button