रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें प्रतिनियुक्ति (Deputation) पर प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया गया है।
डॉ. रवि मित्तल अपनी सरल कार्यशैली और जमीनी स्तर पर मजबूत पकड़ रखने वाले अधिकारी माने जाते हैं। उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की है। चिकित्सा क्षेत्र छोड़कर उन्होंने सिविल सेवा के माध्यम से देश सेवा का मार्ग चुना।
प्रशासनिक अनुभव की बात करें तो वे जशपुर जिले में कलेक्टर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। इसके अलावा महासमुंद, रायगढ़ और रायपुर में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वर्ष 2018 में वे बगीचा में एसडीएम के पद पर भी पदस्थ रहे।
डॉ. मित्तल की यह नई नियुक्ति उनके प्रशासनिक कौशल और उत्कृष्ट कार्यशैली का प्रमाण मानी जा रही है।
