मध्यप्रदेश
बड़ी खबर: सरपंच दीपा तिवारी (राजू) और रोजगार सहायक विवेक तिवारी (रंजू) पर ग्रामीणों को धमकाने के गंभीर आरोप
Big news: Sarpanch Deepa Tiwari (Raju) and employment assistant Vivek Tiwari (Ranju) are facing serious charges of threatening villagers

लोकेशन रीवा रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। जवा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत रौली से बड़ी खबर सामने आई है। ग्राम पंचायत रौली में सरपंच दीपा तिवारी (राजू) और रोजगार सहायक विवेक तिवारी (रंजू) पर ग्रामीणों को धमकाने के गंभीर आरोप लगे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें यह धमकी दी जाती है कि –
“अगर वीडियो बनाकर भेजा गया तो राशन और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी सरकारी योजनाओं से नाम काट दिया जाएगा।”
ग्राम पंचायत के ही अभिषेक तिवारी पिंटू ने साफ कहा है कि –
“हम जनता के हक और अधिकार की लड़ाई लड़ते रहेंगे, चाहे कितनी भी धमकियां क्यों न मिलें।”
ग्रामीणों का आरोप है कि योजनाओं से वंचित करने और यहां तक कि जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही हैं। मामले ने गांव में आक्रोश और भय का माहौल खड़ा कर दिया है।



