छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा से बड़ी खबर : जिला अस्पताल से बंदी फरार, जेल -प्रशासन में मचा हड़कंप

Big news from Janjgir-Champa: Prisoner escapes from district hospital, causing panic in jail administration

– रिपोर्ट : चंकी तिवारी, जांजगीर-चांपा
जांजगीर-चांपा। जिला अस्पताल में शनिवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब बंदी वार्ड से एक बंदी हथकड़ी से हाथ निकालकर फरार हो गया। फरार बंदी की पहचान पंचराम निषाद के रूप में हुई है, जिसे नवागढ़ पुलिस ने ठगी के मामले में गिरफ्तार किया था।
घटना की जानकारी मिलते ही जिला अस्पताल चौकी में तैनात पुलिसकर्मी हरकत में आए और बंदी की तलाश शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पंचराम निषाद के खिलाफ प्रदेश के कई जिलों में ठगी के मामले दर्ज हैं।
घटना को लेकर जिला जेल और जिला अस्पताल के अधिकारियों के बयानों में विरोधाभास भी सामने आया है। जेलर का कहना है कि बंदी का हाथ टूटा हुआ था और आज उसका प्लास्टर लगाया जाना था, जबकि सिविल सर्जन ने बताया कि बंदी को बुखार और डायरिया की शिकायत थी, जिसके इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया था।
जानकारी के अनुसार, पंचराम निषाद पहले भी जेल से फरार हो चुका है। अब एक बार फिर उसकी फरारी ने पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार बंदी की तलाश में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button