लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद में खबर का बड़ा असर हुआ है नगर पंचायत फिंगेश्वर के गौठान में बने अस्थाई कांजीहाउस 5 से अधिक मवेशियों की मौत के मामले राजिम SDM के निर्देश में जांच शुरू हो गया है । मौके पर तहसीलदार, पुलिस बल, पशु चिकित्सक पहुंच कर जांच में जुटे है लोगो ने आरोप गया है कि मवेशियों की मौत भूख प्यास से तड़प तड़प के हुई है, पीएम रिपोर्ट के बाद मौत के कारण का खुलासा होगा। इस अस्थाई कांजीहाउस में फसलों को नुकसान पहुचाने वाले 200 से अधिक गायों को पकड़ कर रखा गया है काफी गौवंश भूख प्यास से तड़प रहे है मामले की जांच में टीम जुटी हुई है।
