भाजपा में फिर से बड़ा प्रवेश, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और लोरमी विधायक धरमजीत सिंह सहित पूर्व आई एफ एस अधिकारी सहित कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल

पंकज विश्वकर्मा, विशेष संवाददाता

रायपुर। विधानसभा चुनाव 2023 की तैयारी छत्तीसगढ़ जोरदार तरीके से शुरू हो चुकी है। जनप्रतिनिधियों विभिन्न समाज प्रमुखों, सेवानिवृत्त अधिकारियों के भाजपा प्रवेश का सिलसिला निरंतर जारी है। रविवार को राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष और लोरमी के विधायक धर्मजीत सिंह, रिटायर्ड आईएफएस एसएसडी बड़गैय्या, नगर पंचायत लोरमी के सभापति धर्मेंद्रगिरी गोस्वामी, नपं में विधायक प्रतिनिधि अविश यादव, भूपेन्द्र सिंह ठाकुर ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा प्रदेश चुनाव सह प्रभारी व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया, प्रदेश संगठन सह प्रभारी नितिन नवीन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद अरुण साव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व सांसद रामविचार नेताम, वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ,प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप ने भाजपा का दुपट्टा पहनाकर भाजपा में प्रवेश करने वाले सदस्यों का स्वागत किया।

Exit mobile version