देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
गरियाबंद_कलेक्टर बी.एस. उइके के सख्त निर्देश और आबकारी अधिकारी गजेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले में अवैध शराब पर करारी चोट की गई है।
जंगल में चला आबकारी का ऑपरेशन — 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद
31 अक्टूबर को ग्राम इंदागांव से लगे जंगल में छापेमारी के दौरान टीम ने जंगल में छिपाकर रखे गए 150 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब को जब्त किया।
आरोपी पर आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज
अवैध शराब निर्माण व भंडारण के आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
‘अब नहीं बख्शे जाएंगे शराब माफिया’ — आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज का अल्टीमेटम
आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज ने सख्त लहजे में कहा — “जिले में अवैध शराब बनाने, ढोने या बेचने वालों की अब खैर नहीं। हर कोने में कार्रवाई होगी — यह अभियान लगातार जारी रहेगा।”
टीम की संयुक्त कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप
इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज, रजतचंद ठाकुर, मुख्य आरक्षक चंद्रलोल गायकवाड़, आरक्षक पीताम्बर चौधरी, नगर सैनिक मनीष कश्यप, संजय नेताम, महिला नगर सैनिक कामिनी सोनी, वाहन चालक गोवर्धन सिंह व कुलेश्वर निषाद की अहम भूमिका रही।
लगातार जारी रहेगा अभियान — जिला आबकारी अधिकारी
जिला आबकारी अधिकारी ने कहा_ “अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री पर अब सख्त से सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”
