महासमुंद में भाजपा को तगड़ा झटका, श्याम तांडी ने दीपक बैज और सप्तगिरि उल्का के समक्ष किया कांग्रेस प्रवेश

रायपुर। महासमुंद जिले की सरायपाली विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव 2018 में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी रहे श्याम तांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ रायपुर में कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचे और कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ले लिए हैं। पीएससी अध्यक्ष दीपक बैज ,राष्ट्रीय सचिव एवं प्रभारी सप्तगिरि उल्का, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू,विधायक बृहस्पति सिंह , प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रशासन एवं संगठन महामंत्री मलकीत गेंदू सहित प्रदेश कांग्रेस के कई बड़े नेता इस अवसर में उपस्थित थे। इससे भाजपा के पूर्व नेता श्याम तांडी के कद का अंदाजा लगाया जा सकता है। सबसे बड़ी बात यह है कि आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज एक बड़ा कार्यक्रम महासमुंद के सरायपाली विधानसभा में है। कहा तो यह भी जा सकता है कांग्रेस का यह एक मास्टर स्ट्रोक है। इससे पहले भाजपा को बड़ा झटका तब लगा था जब नंदकुमार साय ने पार्टी छोड़ कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।

Exit mobile version