हमर प्रदेश/राजनीति
बलरामपुर जिले में बीजेपी को लगा बड़ा झटका, 9 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। जिले में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी के कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए है। 9 से ज्यादा कार्यकर्ता बीजेपी से नाराज होकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है।






आपको बता दें कि यह पूरा मामला रामानुजगंज विधानसभा का है, जहां क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह पुल निर्माण कार्य का भूमि पूजन में गए हुए थे, वहीं बीजेपी के नाराज कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी दिखाते हुए कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह से बातचीत किए और कांग्रेस में शामिल हो गए ।



