राजनीति

Raipur : भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका, नंद कुमार साय ने कांग्रेस का दामन थामा ,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की उपस्थिति में राजीव भवन के मंच पर उन्होंने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली

0 नंदकुमार साय तीन बार लोकसभा सदस्य ,दो बार राजसभा सदस्य, संयुक्त मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद प्रथम नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग का पद संभाल चुके हैं भारतीय जनता पार्टी के बड़े आदिवासी नेता

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के बड़े आदिवासी नेता नंदकुमार साय ने आज राजीव भवन में कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ले ली है. प्रदेश कांग्रेस के मुख्यालय राजीव भवन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम सहित कई मंत्रियों और बड़े नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ली. साय ने रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को अपना इस्तीफा भेजा था. सीएम भूपेश बघेल ने फोटो शेयर किया है.
छत्तीसगढ़ की राजनीति से आज की सबसे बड़ी खबर है ये , रायपुर महापौर एजाज ढेबर के साथ राजीव भवन पहुंचकर नंदकुमार साय ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल याने कांग्रेस का दामन थाम लिया है.बाक़ायदा उनका सुत की माला पहना कर गेट में वहां उपस्थित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, मंच में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के समक्ष सारी औपचारिक प्रक्रिया पूरी हुई इस दौरान सीएम भूपेश बघेल ,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ केबिनेट के लगभग सभी मंत्रियों की मौजूदगी और शहर के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति इस आदिवासी नेता के कद को बयान कर रही थी नंदकुमार साय के भाजपा छोड़ने का असर अब सरगुजा सहित छत्तीसगढ़ की राजनीति पर गहरा असर पड़ेगा। नंद कुमार साय के कांग्रेस प्रवेश करने से भारतीय जनता पार्टी को करारा झटका लगा है अब देखने वाली बात यह है की 40 साल की भारतीय जनता पार्टी की राजनीति करने के बाद एक स्थापित विचारधारा को त्याग कर क्या वह कांग्रेस की संस्कृति और उस विचारधारा को को अपना सकेंगे।
विधानसभा चुनाव 2023 पांच से छह महीने के बाद अपने चरम पर होगा जिसकी शुरुआत आज भाजपा को एक बड़े झटके के रूप में मिल चुकी है तीन बार के लोकसभा सदस्य ,दो बार राजसभा सदस्य, संयुक्त मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष ,छत्तीसगढ़ प्रदेश के पार्टी अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रथम नेता प्रतिपक्ष नंदकुमार साए का कांग्रेस प्रवेश आने वाले समय में राजनीतिक रूप से भारतीय जनता पार्टी को कितना नुकसान पहुंचा सकता है यह तो समय ही तय करेगा परंतु स्वभाविक तौर पर आज भारतीय जनता पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है पूर्व मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह की भी प्रतिक्रिया आ गई है उनका कहना है पार्टी ने उनका सम्मान किया है नये दल में जा रहे हैं मेरी शुभकामनाएं है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button