छत्तीसगढ़हमर प्रदेश/राजनीति

सूरजपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, मुख्य आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

सूरजपुर। सूरजपुर में हुए डबल मर्डर के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। आरोपी कुलदीप साहू के अवैध निर्माण पर प्रशासन ने बुलडोजर चलाया है। बीते 13 अक्टूबर को आरोपी कुलदीप ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रधान आरक्षक तालिब शेख की बेटी और पत्नी की नृशंस हत्या कर दी थी।

दरअसल हत्याकांड के बाद से ही सूरजपुर में बवाल मचा रहा और लोग आरोपी के घर को जमीदोज करने की मांग करने लगे थे। जिसके बाद नगरपालिका ने आरोपी के घर पर चस्पा कर प्रशासन से गिरने की मांग किया था। जिसके बाद आज तड़के सुबह नगरपालिका और जिला प्रशासन की टीम ने आरोपी के घर पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की है। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

आधा दर्जन अवैध मकान पर चला बुलडोजर

आरोपी कबाड़ी कुलदीप साहू और उसके परिवारजनों के आधा दर्जन से अधिक अवैध मकानों, प्रतिष्ठानों पर पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू की। बड़ी संख्या में जवानों की मौजूदगी के साथ संबंधित इलाका छावनी में तब्दील हो गया है। नगर पंचायत ने संबंधितों को पूर्व में ही इस संबंध में नोटिस जारी किया था। शासन के निर्देश पर प्रशासन ने कब्जा हटाने कार्रवाई की तैयारी गुपचुप तरीके के पूरी कर ली गई थी। जिसकी लोगों को भनक तक नहीं लगी। आज तड़के आरोपी के बाजारपारा स्थित प्रतिष्ठान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई।

सूरजपुर हत्याकांड का मुख्य आरोपी है कुलदीप साहू

विदित हो कि प्रधान आरक्षक की पत्नी और 11 साल की बेटी की निर्मम हत्या का मुख्य आरोपी कुलदीप साहू फरार हो गया था। जिसे बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। घटना के बाद से फरार आरोपी की पतासाजी में पुलिस की टीम दिन- रात लगी हुई थी। पुलिस की साइबर टीम के सहयोग से उसे बलरामपुर में बस से जाते वक्त पकड़ा था। कुलदीप एनएसयूआई का जिला सचिव और आदतन बदमाश है। आरोपी की गिरफ्तारी के चंद घंटे पूर्व ही एसपी सूरजपुर ने उस पर 10 हजार रुपए के इनाम की भी घोषणा की थी। कुलदीप साहू पिता अशोक कुमार साहू निवासी बाजारपारा सूरजपुर के विरूद्ध विभिन्न  धाराओं में अपराध  दर्ज  है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button