मध्यप्रदेश
बिछिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौहत्या के दो आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Bichhiya police take major action, two accused of cow slaughter arrested and sent to jail

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
बिछिया पुलिस ने गौहत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बीते दिन बिछिया नदी में गाय का कटा हुआ सिर मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश में सड़क जाम कर दिया था और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।
इस घटना के बाद कुछ गौसेवक एसपी ऑफिस पहुंचे और रासुका लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और आरोपियों की पहचान कर ली।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक नाबालिग एवं मोहम्मद स्माइल निवासी बिछिया शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



