छत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरहमर प्रदेश/राजनीति

भूपेश बघेल ने भाजपा सरकार पर जमकर बोला हमला, धान खरीदीए कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की मौजूदा भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था तेजी से बिगड़ रही है, और अपराधों में भारी वृद्धि हो रही है। रायपुर में हाल ही में 20 लाख की लूट और 10 करोड़ रुपये का सोना जब्त किया गया, जबकि भानुप्रतापपुर में एक भाजपा युवा मोर्चा नेता की कार में करोड़ों रुपये बरामद किए गए। बघेल ने सवाल उठाया कि क्या यह पैसा किसी मंत्री से जुड़ा हो सकता है?

उन्होंने कहा कि हत्या, बलात्कार, लूट और चोरी जैसी घटनाएं राज्य के हर जिले में बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने गृह मंत्री पर अपराध रोकने में असफल रहने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार में विकास कार्य ठप पड़े हैं और राज्य की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर हो गई है, जिसके चलते सरकार हजारों करोड़ रुपये का कर्ज ले चुकी है।

धान खरीदी में देरी पर सवाल

भूपेश बघेल ने आगामी धान खरीदी को लेकर भी सरकार की नीयत पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जब भाजपा विपक्ष में थी, तब वह 1 नवंबर से धान खरीदी की मांग करती थी, लेकिन अब खुद सरकार में होते हुए धान खरीदी में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी में 35 दिन छुट्टियों के कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

बघेल ने कहा कि धान की कटाई पहले ही शुरू हो चुकी है और 30-40% फसल कट चुकी है, ऐसे में सरकार को 25 अक्टूबर से ही धान खरीदी शुरू कर देनी चाहिए। यदि धान समय पर नहीं खरीदा गया, तो किसान कोचियों को फसल बेचने पर मजबूर हो जाएंगे। उन्होंने पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान रिकॉर्ड धान खरीदी का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की नीयत साफ नहीं है और उसे धान खरीदी का समय बढ़ाना चाहिए।

हसदेव मामले पर भी रखी अपनी राय

हसदेव अरण्य के विवादित खदान मामले में बघेल ने कहा कि विधानसभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया था कि नए खदानों के लिए पेड़ों की कटाई नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि चल रही खदानों से कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए, लेकिन नए खदानों के लिए पेड़ों की कटाई उचित नहीं है।

अपराध नियंत्रण में असफल सरकार

बघेल ने सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर अपराध नियंत्रण में असमर्थ होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री द्वारा अधिकारियों के साथ बैठकें की जा रही हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। बघेल ने दावा किया कि बड़े पुलिस अधिकारियों पर मंत्रियों के फोन आने से पुलिस के हाथ बंधे हुए हैं, जिससे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं हो पा रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री के इन बयानों से राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है, और उन्होंने भाजपा सरकार पर धान खरीदी और कानून व्यवस्था दोनों ही मोर्चों पर विफल होने का आरोप लगाया।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button