रीवा @ सुभाष मिश्रा। विकास पर्व के तहत नगर पालिक निगम रीवा के वार्ड क्रमांक 9 में जनता कालेज रोड से बोदाबाग मझियार रोड में मैक्सफोर्ड के बगल में श्रीमती सरोज तिवारी के घर से श्रीमती गायत्री पाण्डेय के घर तक आर.सी.सी. सड़क एवं नाली निर्माण लागत रू. 23.73 लाख के कार्य का भूमिपूजन नगर निगम रीवा के स्पीकर व्यंकटेश पाण्डेय के द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर पालिक निगम रीवा के वार्डों के विकास कार्यों हेतु कोई कोर कसर नहीं रखी जायेगी। समस्त वार्डों में सम्यक रूप से नाली एवं सड़क के निर्माण कार्य कराये जा रहे हैं। म.प्र. शासन की मंशानुरूप निरंतर शहर के विकास को गति दी जा रही है। कार्यक्रम को नेता प्रतिपक्ष श्री दीनानाथ वर्मा ने भी संबोधित किया। इस कार्यक्रम में निगम स्पीकर श्री व्यंकटेश पाण्डेय के साथ दीनानाथ वर्मा, भाजपा के वरिष्ठ नेता राजगोपाल मिश्रा (चारी), संबंधित वार्ड की पार्षद विमला सिंह, पार्षद संजय खान, अम्बुज रजक, संजय सिंह संजू, पूर्व पार्षद सतीश सिंह, वार्ड के प्रबुद्ध लोगों में मुनीन्द्र मिश्रा, चन्द्रकीर्ति पाण्डेय, पुष्पेन्द्र पाण्डेय, रामाधार शर्मा, जयराम मिश्रा, नंदकुमार गौतम, लालजी मिश्रा, उमेश मिश्रा, प्रभाकर मिश्रा, कमलेश पाण्डेय, श्रीमती कुसुम शर्मा सहित वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
