देवभोग में राम नवमी पर भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए हुआ भूमिपूजन

रिपोर्टर : देवीचरण ठाकुर
देवभोग। देवभोग में आज राम नवमी को तिथि को भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया, नौ दंपती जोडे कर्ता के रूप में पूजन में शामिल हुए।निर्माण स्थल पर अयोध्या की मिट्टी रखा गया, पंडित भोला प्रसाद द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन संपन्न कराया गया। मंदिर जिस कोष्टामुड़ा तालाब के तट पर निर्माण होगा उस तालाब का नाम भी बदल कर जानकी कुण्ड रखा गया है।

सार्वजनिक रूप से सनातनीयो के आपसी सहयोग से इस मंदिर का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए राम मंदिर निर्माण समिति का गठन किया जा रहा है।मंदिर निर्माण में देवभोग ब्लॉक के समस्त राम भक्त बढ़ चढ़ कर अपना योगदान दे रहे है। निर्माण की रूप रेखा साल भर पहले ही सार्वजनिक मंच पर रखा गया था। महिला जागृति मंडल ने भी मंदिर निर्माण के लिए योगदान दे रही हैं, प्रति सप्ताह सुंदरकाण्ड का पाठ कर धन संग्रहण कर रही है, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंगल समेत महिला जन प्रतिनिधि भी राम काज में बढ़ चढ़ कर भाग ले रही, ताकि रामलला के मंदिर निर्माण की सहभागिता में कोई भी भक्त छूट न जाएं। भूमि पूजन के बाद सभी भक्तो निर्माण को लेकर उत्साह संचारित हुआ है, राम भक्तो ने समाज से अपील कर निर्माण कार्य में अपनी योगदान देकर पुन्य लाभ लेने की अपील कर रहे हैं।



