सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र ने अगस्त 2026 में उत्कृष्ट उत्पादन प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रमुख उत्पादन एवं प्रेषण मानकों में अब तक के सर्वश्रेष्ठ अगस्त रिकॉर्ड को उल्लेखनीय अंतर से पीछे छोड़ दिया। ओएचपी ने कुल मटेरियल हैंडलिंग 21,96,904 टन दर्ज की, जो अगस्त 2025 में दर्ज 19,78,420 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। सिंटर प्लांट ने भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए कुल सिंटर उत्पादन 7,59,850 टन दर्ज किया, जो अगस्त 2023 के 7,30,079 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। वहीं सिंटर प्लांट-3 ने 5,18,634 टन उत्पादन कर अगस्त 2021 में दर्ज 5,04,821 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
ब्लास्ट फर्नेस-8 ने अगस्त 2026 में 2,49,027 टन हॉट मेटल उत्पादन कर अगस्त 2021 में दर्ज 2,39,713 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। संयंत्र का कुल हॉट मेटल उत्पादन 5,04,048 टन रहा, जिसने अगस्त 2010 में दर्ज 5,00,042 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पार किया। स्टील मेल्टिंग शॉप-3 ने 1,19,105 टन ब्लूम उत्पादन दर्ज किया, जो अगस्त 2024 में दर्ज 1,13,375 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। कुल क्रूड स्टील उत्पादन 4,83,348 टन रहा, जिसने अगस्त 2023 में दर्ज 4,62,013 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
यूआरएम ने अगस्त 2026 में 93,386 टन फिनिश्ड रेल, 90,224 टन प्राइम रेल तथा 87,376 टन लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज किया, जो अगस्त 2025 में दर्ज क्रमशः 87,413 टन, 84,041 टन एवं 81,044 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। कुल फिनिश्ड रेल उत्पादन 1,38,241 टन रहा, जिसने अगस्त 2025 में दर्ज 1,35,006 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। संयंत्र का कुल प्राइम रेल उत्पादन 1,27,859 टन रहा, जो दिसंबर 2019 में दर्ज 1,27,014 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है।
रेल प्रेषण के क्षेत्र में भी संयंत्र ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं। यूआरएम से लॉन्ग रेल की लोडिंग 95,808 टन रही, जिसने जून 2026 में दर्ज 89,059 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। कुल लॉन्ग रेल लोडिंग 1,12,713 टन रही, जो जून 2026 के 1,05,026 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है। आरवीएनएल, मेट्रो एवं आईआरकॉन सहित इंडियन रेलवे के लिए रेल की कुल लोडिंग 1,24,045 टन रही, जिसने अगस्त 2020 में दर्ज 1,22,306 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। अगस्त 2026 में संयंत्र ने इंडियन रेलवे को 119 पैनल रेक प्रेषित किए, जो जून 2026 में दर्ज 111 पैनल रेक के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड से अधिक है।
प्लेट उत्पादन के क्षेत्र में भी अगस्त के नए रिकॉर्ड बने। फिनिश्ड प्लेट उत्पादन 1,25,214 टन तथा एचटी प्लेट उत्पादन 39,996 टन रहा, जिसने क्रमशः अगस्त 2025 में दर्ज 1,20,448 टन तथा अगस्त 2023 में दर्ज 35,001 टन के पिछले सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
अप्रैल-अगस्त 2026 की अवधि में भी संयंत्र ने कई प्रमुख उत्पादन मानकों में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। कुल हॉट मेटल उत्पादन 26,27,001 टन तथा कुल क्रूड स्टील उत्पादन 25,10,741 टन रहा। यूआरएम ने 4,37,446 टन फिनिश्ड रेल, 4,23,920 टन प्राइम रेल एवं 4,08,737 टन लॉन्ग रेल उत्पादन दर्ज किया। कुल फिनिश्ड स्टील उत्पादन 20,26,732 टन तथा कुल सेलेबल स्टील उत्पादन 23,03,898 टन रहा।ये उपलब्धियां भिलाई इस्पात संयंत्र के सामूहिक कर्मबल के निरंतर प्रयासों, परिचालन उत्कृष्टता, उत्पादकता में वृद्धि तथा ग्राहकों एवं राष्ट्र की आवश्यकताओं को पूरा करने के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।
