भिलाई: नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ और पीछा करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Bhilai: Accused arrested for molesting and stalking a minor student

भिलाई (छावनी थाना क्षेत्र) में 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा को एक युवक द्वारा लगातार छेड़छाड़ और पीछा करने से परेशान होकर अपनी पढ़ाई तक छोड़नी पड़ी।
-
आरोप है कि जितेंद्र उर्फ जीतू निषाद नाम का युवक छात्रा का रोज स्कूल और कोचिंग जाते समय पीछा करता था।
-
वह रास्ते में उसे रोककर जबरन बात करने की कोशिश करता था और लगातार परेशान करता था।
-
परिजनों के अनुसार कई बार उसने छात्रा को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश भी की।
-
लगातार डर और मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने स्कूल जाना बंद कर दिया।
जब परिवार को पूरी जानकारी मिली तो उन्होंने छावनी थाना में शिकायत दर्ज कराई।
-
पुलिस ने जांच के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर गिरफ्तार कर लिया।
-
उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने कहा है कि महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



