Raipur : ओम माथुर व अरुण साव रायपुर ग्रामीण के भानसोज़ मंडल में सुनेंगे मोदी जी के मन की बात

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी ज़्यादा-से-ज़्यादा लोगों के साथ सुनने का कार्यक्रम बनाया है। ज्ञातव्य है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के लोकप्रिय मासिक प्रसारण ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी का प्रसारण रविवार, 30 अप्रैल की सुबह होगा। इस दृष्टि से भाजपा ने प्रदेशभर में इसके लिए कार्यक्रम प्रभारी तय किए हैं, जो अपने-अपने निर्धारित मंडल व बूथ केन्द्रों पर कम-से-कम 100 लोगों की उपस्थिति सुनिश्चित कर उनके साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे।
प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर रायपुर ग्रामीण जिले के भानसोज में इस कार्यक्रम के लिए उपस्थित रहेंगे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव भी रहेंगे। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय आरंग विधानसभा में, केन्द्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह रामानुजगंज मंडल, सांसद गोमती साय फरसाबहार मंडल के मंडरबहार, सांसद गुहाराम अजगल्ले डभरा मंडल, सांसद संतोष पाण्डेय डोंगरगाँव मंडल के अर्जुनी, सांसद विजय बघेल पाटन दक्षिण मंडल, सांसद सुनील सोनी रायपुर के लाखेनगर मंडल के सुंदर नगर, सांसद चुन्नीलाल साहू कोमाखान मंडल के ग्राम टेमरी, सांसद मोहन मंडावी काँकेर ग्रामीण मंडल के दशपुर और सांसद डॉ. सरोज पाण्डेय दुर्ग शहर मंडल के कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगीं।
इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव ग्रामीण मंडल के ग्राम फरहाद, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल नवागढ़ मंडल के ग्राम सेमरा,पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल लाखेनगर मंडल के भाठागाँव, पूर्व मंत्री ननकीराम कँवर बरपाली मंडल, पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले पथरिया मंडल के ग्राम अमोरा, पूर्व मंत्री व मुख्य प्रदेश प्रवक्ता अजय चंद्राकर सिर्री मंडल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक बोदरी मंडल के बोदरी, विधायक शिवरतन शर्मा निपनिया मंडल के कोदवा, विधायक रजनीश सिंह बेलतरा मध्य मंडल के पाँवसरा, पूर्व मंत्री डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी जयरामनगर मंडल के ग्राम देवरी खुर्द, विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह अकलतरा ग्रामीण मंडल के ग्राम साकर, पूर्व मंत्री व प्रदेश प्रवक्ता राजेश मूणत रायपुर के डीडी नगर मंडल, विधायक डमरूधर पुजारी झागरपारा मंडल के ग्राम ज्ञानमुड़ा, विधायक व प्रदेश प्रवक्ता रंजना साहू धमतरी शहर मंडल के शीतलापारा वार्ड में उपस्थित रहकर ‘मन की बात’ सुनेंगीं।



