छत्तीसगढ़

भारत माता मॉडल स्कूल में आज वार्षिक परिणाम की घोषणा की गई

रिपोर्टर : किशोर कुमार रामटेके

किरंदुल। भारत माता महिला जागरण समिति किरंदुल द्वारा संचालित भारत माता मॉडल स्कूल के वार्षिक परिणाम की घोषणा आज की गई है। आपको बता दे कि भारत माता मॉडल स्कूल एक ऐसे समय में संचालित हुआ था, जब किरंदुल मे नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए किसी भी प्रकार की नर्सरी स्कूल संचालित नहीं थी।

भारत माता मॉडल स्कूल सन 1989 में प्रारंभ किया गया था, 1989 एक ऐसा समय था, जब किरंदुल शिक्षा के क्षेत्र में बहुत ही पीछे था, नन्हे मुन्ने बच्चों के लिए नर्सरी क्लास कहीं भी संचालित नहीं थी, ऐसे समय में भारत माता मॉडल स्कूल का सपना लिए 7 महिलाओं ने आगे कदम बढ़ाया, जिसमें 1 जय श्री श्रीनिवास, 2 अंजलि नाग, 3 कृष्णा नेताम, 4 अंजलि ध्रुव, 5 इला नेताम और 6 गिरिजा ठाकुर इन्होंने स्कूल का सपना देखा और उसे आगे लेकर चलना प्रारंभ किया।

इस स्कूल में महिलाओं के लिए प्रौढ़ शिक्षा आरंभ किया गया, जिसमें लगभग अब तक 2500 से अधिक महिलाओं ने इसका फायदा लिया और आज वह पढ़ लिखकर अपना जीवन यापन कर रही है। भारत माता मॉडल स्कूल 1992 में 4 जगह पर अपनी संस्थाएं खोलकर लगभग 400 बच्चों को शिक्षा दे रही थी और 25 शिक्षक इस संस्था में कार्यरत थे जो बच्चों को शिक्षा देने का कार्य करते थे। सुबह के समय बच्चों को शिक्षा दिया जाता था वहीं शाम को महिलाओं को शिक्षा दिया जाता था।

इस तरह भारत माता महिला जागरण समिति द्वारा संचालित भारत माता मॉडल स्कूल अब 34 वर्ष पूर्ण कर शिक्षा के क्षेत्र में एक मिसाल बना हुआ है। अब की स्थिति में कुछ परेशानियों की वजह से भारत माता मॉडल स्कूल इस वक्त 2 जगह संचालित है और अभी 12 शिक्षिकाएं इसमें अपनी सेवा प्रदान कर रही है। वर्तमान में 120 बच्चे इसमें शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।

भारत माता मॉडल स्कूल के द्वारा वर्ष में बच्चों एवं महिलाओं को विकास के लिए और खासकर बच्चों की सर्वांगीण विकास के लिए फैंसी ड्रेस योग कक्षाएं ड्राइंग और वार्षिक खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। वहीं महिलाओं के लिए भी प्रतियोगिताएं रखी जाती हैं। वर्ष में एक बार विद्यालय के द्वारा बच्चों को मनोरंजन के लिए पिकनिक की भी व्यवस्था की जाती है। यह स्कूल जब से संचालित हुआ है 1989 से तब से अब तक प्रिंसिपल का कार्यभार संभाल रहे हैं एस आर नाग।

यह एक बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसी स्कूल से प्रौढ़ शिक्षा में पड़कर कुछ महिलाएं आज भी इसी स्कूल में अपनी सेवाएं दे रही हैं। अब इस स्कूल में शिक्षक के रूप में सेवा देने वाली महिलाएं कुमारी प्रधान, फुलेश्वरी विश्वकर्मा, रतनी मांडवी, अरुणाचार्य शीतल यादव, गायत्री बघेल, दयावती यादव, प्रतीक्षा यादव, सरिता साहू, शांति सवार, अनीशा उइके, ललिता यादव इन सभी के द्वारा अब यह स्कूल फल फूल रहा है।

आज इस वार्षिक परिणाम की घोषणा के अवसर पर (संविधान की कलम से) पत्रकार संघ को विशेष आमंत्रित कर सदस्यों के द्वारा परीक्षा परिणाम और पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर संविधान के कलम से पत्रकार संघ जिला दंतेवाड़ा के महासचिव किशोर कुमार रामटेके कोषाध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता कार्य समिति सदस्य हेमंत कुमार साहू उपस्थित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button