वीआईपी-रोड होटल में चल रहा था सट्टा, पुलिस ने मारा छापा
Betting was going on in a VIP-Road hotel, police raided it

रायपुर। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक होटल के अंदर बैठकर सट्टा खिलाने का वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि, कुछ लोग कमरा बुक कर IPL क्रिकेट मैच में दांव लगा रहे है। बिस्तर में 500 के नोटों की गड्डी है। टीवी पर लाइव मैच चल रहा है।
कमरे के अंदर एक युवक बैठा दिख रहा है। युवक के पास आईफोन भी है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस का मैच चल रहा है। यह मैच 12 अप्रैल को था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो की जांच कर सटोरियों का पता लगाने की बात अफसर कह रहे हैं।
रायपुर बन रह सटोरी जुआरियों का हब
रायपुर सटोरियों और जुआरियों का हब बन रहा है। इससे पहले भी कमिश्नरेट के अधिकारी आईडी और ऑनलाइन साइट्स की मदद से सट्टा खिलाने वाले कई आरोपियों को पकड़ चुके है।
दो दिन पहले ही पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर मंजीत को भी ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए पकड़ा था। इससे पहले गंज, न्यू राजेंद्र नगर, कबीर नगर पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कई सटोरियों को पकड़कर लाखों रुपए कैश और आईडी बरामद की गई थी।



